फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers refuse to do online data entry

शिक्षकों ने ऑनलाइन डाटा एंट्री करने से किया इनकार

Fri, 17 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers refuse to do online data entry
उपमंडल कार्यालय में ऑनलाइन डाटा एंट्री नहीं करने की जानकारी देते शिक्षक। - फोटो : Jind
घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करने वाले शिक्षकों (बीएलओ) ने ऑनलाइन डाटा एंट्री करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में शिक्षकों ने कहा कि वे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाए या ऑनलाइन डाटा एंट्री करें। लॉकडाउन के चलते राजकीय स्कूलों ने भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की हुई है। शुक्रवार को बीएलओ को उपमंडल परिसर में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इस ट्रेनिंग का शिक्षकों ने विरोध किया और कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन डाटा एंट्री नहीं करेंगे। प्रशासन को चाहिए कि वे दूसरे विभागों के कर्मचारियों से डाटा एंट्री का काम करवाएं। शिक्षक सर्वे कर पूरा डाटा एकत्रित कर चुके हैं।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रुपेंद्र गोयत ने कहा कि सरकार ने मतदाताओं का डाटा एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, वह जानकारी एकत्रित करके बीडीपीओ कार्यालय उचाना में जमा करवा दी गई है। अब डाटा जमा करवाने के बाद उसे ऑनलाइन एंट्री करने का दबाव बनाया जा रहा है। एक परिवार की ऑनलाइन एंट्री में करीब एक घंटा लगता है। एक शिक्षक के पास बूथ के हिसाब से कम से 400 से 500 परिवार होंगे। इस काम में तीन महीने लग सकते हैं। वहीं कुछ शिक्षकों को ऑनलाइन डाटा एंटी की जानकारी भी नहीं है। ऐसे में शिक्षक ऑनलाइन डाटा एंट्री नहीं करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र श्योकंद, उदयवीर, प्रदीप, राजबीर, संजीव, दिलबाग, देव दर्शन, राजेश, राजबीर, बलजीत चहल, बलवान, चांदी राम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने खुद की थी ऑनलाइन डाटा एंट्री की ट्रेनिंग देने की मांग
शिक्षकों (बीएलओ) ने ही मांग की थी कि उनको डाटा एंट्री कैसे करनी है, की जानकारी दी जाए। कुछ बीएलओ को बुलाकर ई-दिशा केंद्र में डाटा एंट्री की जानकारी दी गई। 10 से 12 बीएलओ को यह ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed