{"_id":"5ef39dda8ebc3e42d56e7ce7","slug":"teacher-s-union-expresses-fury-by-burning-effigy-for-job-restoration-of-physical-teachers-jind-news-rtk5610149109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों की नौकरी बहाली को लेकर अध्यापक संघ ने पुतला फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों की नौकरी बहाली को लेकर अध्यापक संघ ने पुतला फूंककर जताया रोष
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए शिक्षक।
- फोटो : Jind
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को शारीरिक शिक्षकों की नौकरी बहाली की मांग का समर्थन करते हुए अव्यावहारिक रेशनेलाइजेशन पर रोक लगाने, ग्रीष्मकालीन अवकाश और तबादलों की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया और डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान साधु राम ने कहा कि शारीरिक शिक्षक पिछले दस दिन से लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर नौकरी बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। प्रदेश में शारीरिक शिक्षक अपनी नौकरी बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता अनपा रही है। कोई भी समाधान नहीं कर रही। राज्य ऑडिटर वेदपाल रिढ़ाल ने कहा कि सरकार की मंशा शारीरिक शिक्षकों का रोजगार बचाने की नहीं है, बल्कि राजनीतिक द्वेष की भावना से शिक्षकों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। सरकार अगर चाहे तो एक अध्यादेश द्वारा अपनी विधायी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए अध्यापकों का रोजगार बचा सकती है। इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र, कलीराम, महावीर पोपड़ा, महेंद्र गौतम, रोहतास आसन, शमशेर बुरा, सुनीति गहलोत, सतीश, रणधीर सिंह कुंडू, रामफल दलाल, जितेंद्र जागलान, रणधीर, हैप्पी सिंह, रामफ ल दलाल, संजीव ढांडा, धर्मबीर सिंहमार, धर्मबीर भंभेवा, आजाद पांचाल, परमात्मा प्रसाद, रामनिवास, रोहतास रंगा, अनिल मलिक, सतेंद्र गौतम, मामराज जांगड़ा, निर्मला मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपते हुए अध्यापक संघ के सदस्य।- फोटो : Jind
विज्ञापन