Haryana: मकान में लगी आग, जिंदा जला सरकारी स्कूल का अध्यापक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मकान में आग लगने से एक 50 साल का शख्स जिंदा जल गया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के साथ लगते गांव अमरहेड़ी में रात को जैजैवंती गांव निवासी सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय अध्यापक राजकुमार के मकान में आग लग गई। इसमें अध्यापक जिंदा जल गया। मकान में आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग पर काबू पाया गया। मकान के अंदर सो रहे अध्यापक की जलकर मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान करना भी मुश्किल बना हुआ है।
फोरेंसिंक टीम कर रही जांच
मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा पाया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिंक टीम जांच कर रही है। घटना के दौरान मकान में अध्यापक अकेला ही था। उनकी पत्नी भिवानी अस्पताल में नर्स है, जबकि बेटा रोहतक में पढ़ाई करता है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मामले को लेकर अध्यापक राजकुमार के परिजनों ने संदेह जताया और इसको साजिशन हत्या करार दिया है। जुलाना के जैजैवंती गांव निवासी रामकुमार आठ साल से शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में अपना मकान लेकर रहते थे। वह खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में फिलहाल कार्यरत थे। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाकर आसपास के मकानों की सीसीटीवी भी निकलवाई है। इसमें एक गाड़ी घर के पास आकर वापस जाते हुए दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला: 30 से अधिक लोगों से सीबीआई की पूछताछ, शव के तीन पोस्टमार्टम, फिर भी अनसुलझी है मौत की गुत्थी