फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI investigation in Manisha Death Case

मनीषा मौत मामला: 30 से अधिक लोगों से सीबीआई की पूछताछ, शव के तीन पोस्टमार्टम, फिर भी अनसुलझी है मौत की गुत्थी

Sat, 20 Sep 2025 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

मनीषा मौत  मामले में सीबीआई को जांच करते हुए 17 दिन हो गए हैं। सीबीआई की टीम 30 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है फिर भी मौत की गुत्थी अनसुलझी है। डिटेल में पढ़ें खबर... 

विज्ञापन
CBI investigation in Manisha Death Case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई टीम लगातार 17 दिन से जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार सवा बजे सीबीआई की टीम ढिगावामंडी स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पहुंची। बैंक अधिकारियों से बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के संबंध में भी पूछताछ की गई। शाम करीब 5:20 बजे सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से दो घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम करीब शाम 7:20 बजे मनीषा के घर से लौटी।

विज्ञापन


तीन सितंबर से जांच कर रही है सीबीआई टीम 

सीबीआई की टीम तीन सितंबर से लगातार मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। गवाहों से पूछताछ में टीम उन सवालों को बार-बार दोहरा रही है जो लिखित बयानों में पहले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर भी दिल्ली की फॉरेंसिक टीम के साथ विस्तृत जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को फिर सीबीआई के दो सदस्य गाड़ी में बैठे रहे, जबकि दो सदस्य बैंक में जाकर शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रहे थे। टीम ने मनीषा के परिवार के सदस्यों से केस के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।
विज्ञापन


30 से अधिक लोगों से हो चुकी है पूछताछ 

मनीषा के शव के तीन बार पोस्टमार्टम कराए गए। सीबीआई ने करीब 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिर भी 17 दिन बीत जाने के बाद कोई ठोस सबूत सीबीआई के हाथ नहीं लगा है। 11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था। मामले की जांच में सीबीआई टीम तीन सितंबर से जुटी है। मनीषा की तीसरी पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स की रिपोर्ट पर भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मामले में गुत्थी सुलझाने का दबाव सीबीआई अधिकारियों पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rohtak: काहनी के रविंद्र का पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed