{"_id":"5925c91f4f1c1be45b53674e","slug":"teacher-accuse-to-touch-school-head-teacher-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने स्कूल मुखिया और क्लर्क पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने स्कूल मुखिया और क्लर्क पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Wed, 24 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल मुखिया व क्लर्क पर छेड़छाड़ व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल मुखिया व क्लर्क का तबादला कर दिया।
सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी कि वह पिछले 10 साल से कार्यरत है। उनके स्कूल के मुखिया व क्लर्क उसको बुरी नियत से देखते हैं तथा उसके साथ छेड़छाड़ भी की। शिकायत के बाद पहले खंड शिक्षा अधिकारी और उसके बाद ह्रासमेंट कमेटी ने मामले की जांच की। जांच में दोनों स्कूल मुखिया तथा क्लर्क दोषी पाए गए। उसके बाद दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी स्कूल से हटा दी गई है और दोनों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगा दिया गया। वहीं, इस मामले में शिक्षक संगठन समझौते के प्रयास में लग गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने कहा कि महिला टीचर ने आरोप लगाए थे। इसके बाद पूरे मामले की कराई गई। जांच में दोनों को दोषी पाया गया, जिसके बाद दोनों को स्कूल से डीईओ ऑफिस में लगा दिया गया है।