फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Taught morality lesson to employees

Jind News: कर्मचारियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Mon, 29 Jan 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Taught morality lesson to employees
29जेएनडी10-कर्मयोगी की टे्रनिंग के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्वयं
जींद। रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और पीजी कॉलेज में सोमवार को अधिकारियों, कर्मचारियों को कर्मयोगी की ट्रेनिंग दी गई। इसमें हरियाणा के कर्मचारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा और उन्हें कर्मयोगी बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बाकायदा पूरा प्लान तैयार किया है। सरकार ने इसे मिशन कर्मयोगी हरियाणा का नाम दिया है।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत एक-एक कर्मचारी को कर्मयोगी बनाएगी। सरकार का मकसद है कि कर्मयोगी बनने से कर्मचारी जहां बेहतर काम करेंगे, वहीं उनमें नैतिकता भी आएगी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा लोक प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम (हिपा) प्रत्येक जिला में मिशन कर्मयोगी हरियाणा के तहत ट्रेनिंग दी गई। इसमें नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल मलिक ने मिशन कर्मयोगी की ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग का उद्देश्य कर्मचारियों में अपने कार्य को लेकर अपने उत्तरदायित्व को निभाना, क्षमता विकास, सेवा भाव, दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास, संवेदनशीलता का विकास करना है। मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों और हितधारकों को शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व पर संवेदनशील बनाएगा। डीसी ने विभागाध्यक्षों से मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सुशासन पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करते समय राज्य की प्रमुख योजनाओं और जिला-स्तरीय संकेतक क्षेत्र को लागू करने में युवा अधिकारियों द्वारा किए गए असाधारण योगदान पर विचार करने का भी आह्वान किया।

29जेएनडी10-कर्मयोगी की टे्रनिंग के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्वयं

29जेएनडी10-कर्मयोगी की टे्रनिंग के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed