फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Target to catch 600 monkeys in Narwana, monkey catching campaign to begin soon

Jind News: नरवाना में 600 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य, जल्द शुरू होगा बंदर पकड़ो अभियान

Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Target to catch 600 monkeys in Narwana, monkey catching campaign to begin soon
नरवाना। शहर में लंबे समय से बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। वर्तमान में संबंधित फर्म का कार्य दूसरे शहर में चल रहा है। अगले सप्ताह तक शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने यह जिम्मेदारी यमुनानगर की अनमोल इंटरप्राइजेज फर्म को सौंपी है। फर्म की प्रशिक्षित टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ेगी। पकड़े गए बंदरों को निर्धारित स्थान पर ले जाने और उनके सुरक्षित परिवहन की पूरी जिम्मेदारी भी फर्म की ही होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने प्रति बंदर 1,150 रुपये की दर तय की है। पहले चरण में 600 बंदरों को पकड़ने का टेंडर जारी किया गया है। अभियान के दौरान उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां बंदरों का सबसे अधिक आतंक है और लोग लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के लिए बनी हुई है बड़ी समस्या
शहर में बंदरों के कारण आए दिन लोगों पर हमले, घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने और बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना रहता है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जरूरत पड़ी तो बढ़ेगा अभियान
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि यदि अभियान के दौरान आवश्यकता महसूस हुई तो बंदरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टेंडर और वर्क ऑर्डर की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है ताकि शहर को बंदरों की समस्या से स्थायी राहत दिलाई जा सके।


वर्जन
शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। पहले यह कार्य गो सेवा आयोग के अधीन था लेकिन वहां से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब यह जिम्मेदारी यमुनानगर की अनमोल इंटरप्राइजेज फर्म को सौंपी है। नरवाना में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।–ऋषिकेश, ईओ, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article