फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Talent Felicitation Ceremony Organized at KM Government College

Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Sun, 10 May 2026 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 04:10 AM IST
विज्ञापन
Talent Felicitation Ceremony Organized at KM Government College
09जेएनडी31: कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 454 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार ख्यालिया ने मुख्य अतिथि और डॉ. संतरो लांबा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. ख्यालिया ने कहा कि प्रतिभा अनुशासन और समर्पण से निखरती है। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. लांबा ने शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और संस्कारों पर जोर दिया। पुरस्कार वितरण समिति की नोडल अधिकारी प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र के 290, सांस्कृतिक के 62, खेलकूद के 60 और विभिन्न प्रतियोगिताओं के 42 विद्यार्थियों को नकद राशि व प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed