फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Taking selfie proved costly for person in Jind: contact with high tension wire and climbing on goods train

जींद में व्यक्ति को सेल्फी लेनी पड़ी महंगी: हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मालगाड़ी के डिब्बे पर था चढ़ा

Sat, 15 Mar 2025 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

घायल की सूचना के बाद जीआरपी ने उसे तुरंत नीचे उतारा और एंबुलेंस बुलाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आसपास लोगों का कहना था कि दोनों भाई नशा किए हुए थे। 

विज्ञापन
Taking selfie proved costly for person in Jind: contact with high tension wire and climbing on goods train
घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के रेलवे स्टेशन उचाना पर एक व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और उसे उपचार नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां वह उपचाराधीन है। आसपास के लोगों का कहना था कि घायल नशे की हालत में था। वह मालगाड़ी के डिब्बे पर चढक़र सेल्फी ले रहा था, जिससे वह तार की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद नेपाली मूल के वार्ड-5 उचाना निवासी दिलराज उर्फ राजेश और 42 वर्षीय विनोद रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। इस दौरान विनोद मालगाड़ी पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा। इससे वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। तार ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे फेंक दिया। वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद जीआरपी ने उसे तुरंत नीचे उतारा और एंबुलेंस बुलाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आसपास लोगों का कहना था कि दोनों भाई नशा किए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे युवक को नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। -कपिल, प्रभारी, जीआरपी चौकी उचाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed