{"_id":"633c838b89ef766c1e3e19b0","slug":"take-samples-from-ghee-sellers-and-send-them-for-investigation-jind-news-rtk659941387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ घी विक्रेताओं पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ घी विक्रेताओं पर दी दबिश
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने छह स्थानों पर घी विक्रेताओं के यहां छापे मारकर नमूने लिए हैं। पुलिस बल भी टीम के साथ रहा।
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह के नेतृत्व में टीम ने ने घी विक्रेताओं पर दबिश देकर यहां से सैंपल लिए हैं। साथ में शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व सीआईए प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डॉ. भंवर सिंह ने छह स्थानों से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यह सभी लोग खुला देसी घी सप्लाई करते हैं।
दोपहर बाद डॉ. भंवर सिंह व पुलिस टीम ने सफीदों गेट पर राव डेयरी फार्म, फौजी डेयरी फार्म, दहिया डेयरी फार्म, सिहाग डेयरी फार्म, बालाजी डेयरी फार्म व गर्ग डेयरी फार्म पर पहुंची और यहां से देसी घी के सैंपल लिए। सभी विक्रेताओं के यहां से दो-दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉ. भंवर सिंह ने कहा कि काफी दिन से शहर में नकली देसी घी बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इसी कारण इन डेयरी फार्मों पर दबिश देकर यहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि यह सैंपल फेल आते हैं तो इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।