फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   take action, for free problemes, jind

पानी निकासी की समस्या से निपटने के लिए उठाएं जरूरी कदम

Thu, 21 Jul 2016 11:55 PM IST
take action, for free problemes, jind
take action, for free problemes, jind Updated Thu, 21 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 डीसी विनय सिंह ने बरसात में पानी निकासी की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सीवरेज, नालों और ड्रेनों की सफाई कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। सीवरेज निकासी के कार्य में कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीसी विनय सिंह ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बरसाती मौसम में आमजन को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारी समय रहते सभी नालों, ड्रेनों और सीवरों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। अधिक जलभराव की स्थिति से निपटनेे के लिए पानी निकासी के लिए स्थापित पंप सेटों पर बिजली के अतिरिक्त डीजल पंप सेटों की व्यवस्था भी करें। डीसी ने बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शहर व कस्बों में स्थलों का चयन करें, ताकि इन स्थलों पर जल्द शौचालयों का निर्माण करवाया जा सके। 10 अगस्त तक सभी ऐसे स्थलों की सूची तैयार हो जानी चाहिए, जहां शौचालयों का निर्माण करवाया जाना है। शहर में फिलहाल सात सार्वजनिक शौचालय बने  हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि शहर की पुरानी अनाज मंडी और काठ मंडी में दो सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी जल्द करवा दिया जाएगा। डीसी ने इसी प्रकार से नरवाना, जुलाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा, अलेवा में शौचालयों के वर्तमान हालात के बारे में समीक्षा की।
विज्ञापन


पचास गांव खुले में शौच से मुक्त
डीसी ने कहा कि जिले को अगले साल 31 मार्च तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संबंधित अधिकारी गंभीरता से प्रयास करें। जिन घरों में शौचालय निर्माण अब तक नहीं हुआ है उन घरों में शौचालय निर्माण करवाना सुनिश्चित करें। जिला में अब तक लगभग 50 गांव खुले में शौच की प्रथा से मुक्त हो चुके हैं। खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए कई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव और मिलें है। जल्द ही स्वच्छता कमेटी द्वारा इन गांवों का दौरा भी किया जाएगा। बैठक में एडीसी आमना तस्नीम, सफीदों के एसडीएम बलराज जाखड, जींद के एसडीएम योगेश कुमार मेहता, सीटीएम डॉ. किरण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed