फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suspicious Youths Approach Cloth Merchant Immediately After Security Personnel Withdraw; Family Gripped by Fear

Jind News: सुरक्षाकर्मी हटते ही कपड़ा व्यापारी के पास पहुंचे संदिग्ध युवक, परिवार में दहशत

Sun, 10 May 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Youths Approach Cloth Merchant Immediately After Security Personnel Withdraw; Family Gripped by Fear
09जेएनडी43: कपड़ा व्यापारी की दुकान पर जाकर बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
नरवाना। शहर के कपड़ा व्यापारी नरेश जैन का परिवार एक बार फिर दहशत में है। करीब पांच माह पहले उनकी दुकान पर बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैलाई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई थी लेकिन करीब दस दिन पहले सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए। सुरक्षा हटते ही संदिग्ध युवकों की गतिविधियां फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में अज्ञात युवक अलग-अलग तरीकों से व्यापारी से संपर्क कर चुके हैं। शनिवार दोपहर करीब पांच युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवक काले कपड़ों में थे जबकि एक युवक कुर्ता-पजामा पहने हुए था। युवक नरेश जैन को दुकान के अंदर बने कमरे में ले गया और स्टाफ को बाहर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

अंदर युवक ने व्यापारी से कहा कि पहले हुई फायरिंग से डरने की जरूरत नहीं है। उसने कहा कि वह जूती के बराबर भी नहीं है और किसी भी परेशानी में बताने की बात कही। युवक व्यापारी का मोबाइल नंबर लेकर दोबारा आने की बात कहकर चले गए। जाते समय दुकान की फोटो भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना के बाद व्यापारियों में रोष और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed