फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sushila stood first in speech competition, Anju second

Jind News: भाषण प्रतियोगिता में सुशीला रही प्रथम, अंजू द्वितीय

Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sushila stood first in speech competition, Anju second
प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थी स्टाफ के साथ। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज नरवाना में सोमवार को लिटरेसी सेल व राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस और मतदान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण, निबंध, रंगोली व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ओपी गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का आधार संविधान है, जिसमें सभी को बराबरी का दर्जा मिला है। विभाग अध्यक्ष राजवीर ने बताया कि लोकतंत्र में संविधान आवश्यक है। इस मौके पर विद्यार्थियों को संविधान दिवस के उपलक्ष में शपथ दिलवाई। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में सुशीला प्रथम, अंजू द्वितीय तथा शोभा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सुशीला ने पहला, अंजू ने दूसरा तथा प्रिया तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम एच ने पहला स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में अनु ने पहला, शोभा व नवनीत कौर ने दूसरा तथा विशाखा, रेनू व यशिका ने संयुक्त ग्रुप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सतीश कुमार, प्रोफेसर रोहताश कुमार, प्रोफेसर अनिल कुमार, मुकेश रानी, सुल्तान कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed