फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suicide, jump in pond, youth, jind

मानसिक रुप से परेशान युवक ने रानी तालाब में कूदकर दी जान

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
suicide, jump in pond, youth, jind
जींद। स्कीम नंबर पांच निवासी 39 वर्षीय युवक सुनील ने शुक्रवार रात को लगभग 11 बजे रानी तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुनील ने मरने से पहले अपने किसी दोस्त के मोबाइल पर संदेश भेजकर दी थी। जब देर रात सुनील घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। तलाश करने पर रानी तालाब पर सुनील की स्कूटी व मोबाइल मिला। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रानी तालाब में तलाश की तो लगभग दो बजे सुनील का शव मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई जयप्रकाश ने बताया कि सुनील मानसिक रुप से परेशान था। इसके चलते ही वह शुक्रवार रात को घर से अपनी स्कूटी लेकर निकला था। इसकी सूचना किसी को नहीं थी। सुनील ने रानी तालाब में कूदने से पहले अपने किसी जानकार के पास मोबाइल से मैसेज भेजकर इस बारे में सूचना भी दी थी। इसके बाद जब देर रात तक नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और मैसेज के बारे में पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस व परिजनों ने ंतलाश की तो रानी तालाब के निकट उसकी स्कूटी मिली और वहीं पर उसका मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने रात को गोताखोर बुलाकर रानी तालाब में तलाश की लगभग दो बजे उसका शव मिला। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed