फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suicide Case: E-Disha Center is closed for 12 days due to investigation, about 200 people come daily for work

आत्महत्या प्रकरण ः जांच के कारण 12 दिनों से बंद है ई-दिशा केंद्र, रोजाना करीब 200 लोग आते हैं काम के लिए

Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Suicide Case: E-Disha Center is closed for 12 days due to investigation, about 200 people come daily for work
उचाना। उपमंडल कार्यालय के सरल केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी के आत्महत्या प्रकरण की जांच के कारण 12 दिन से ई-दिशा केंद्र बंद है। इस कारण जमीन की फर्द निकलवाने से लेकर आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के काम ठप पड़े हैं। उचाना सरल केंद्र में प्रतिदिन करीब 200 लोग अपने काम के लिए आते हैं लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द कार्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

याद रहे कि 31 दिसंबर की रात को ई-दिशा केंद्र (सरल केंद्र) में कार्यरत महिला कर्मी ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली था। खुदकुशी से पहले महिला ने चार पेज का सुसाइड नोट और ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी। इस दौरान उसने एसडीएम समेत 12 कर्मचारियों पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मामले में जांच के लिए पुलिस द्वारा एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन

वीरेंद्र, विकास, धर्मबीर, मनोज आदि ने बताया कि 12 दिनों से ई-दिशा केंद्र बंद रहने से फर्द निकलवाने सहित अन्य कार्य रुके हुए हैं। ई-दिशा केंद्र को जल्द खोला जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरल केंद्र में कार्य करने वाली महिला कर्मी के आत्महत्या के बाद केंद्र बंद है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में जिन कर्मचारियों पर मामला दर्ज था उनका तबादला यहां से कर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। एक या दो दिन में नए एसडीएम आने के बाद ई-दिशा केंद्र का कार्य सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। - डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed