फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sugar prices have dampened the market's sentiment, raising concerns ahead of festivals.

Jind News: चीनी महंगी होते ही फीकी पड़ी बाजार की मिठास, त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices have dampened the market's sentiment, raising concerns ahead of festivals.
20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद
जुलाना। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। पिछले करीब एक महीने में चीनी के भाव 4400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6100 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं। वहीं, बाजार में भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने का दावा है। दुकानदारों और ग्राहकों में चिंता बढ़ गई है। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण महंगी चीनी का असर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

अवध बिहारी, पवन, संदीप आदि दुकानदारों के अनुसार चीनी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। करीब 20 दिन से दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है। कारोबारियों का कहना है कि महंगे भाव के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

पहले जो ग्राहक 10 किलो चीनी खरीदता था अब बजट सीमित होने के कारण 8 किलो में ही काम चलाने को मजबूर है। बाजार में आलम यह है कि चीनी के बढ़ते भाव को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने मिठाई में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है तो कुछ बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसी प्रकार चाय की दुकान चलाने वाले लोगों ने चाय के 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति कप कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
त्योहारों के सीजन में चीनी की मांग बढ़ती है। ऐसे में यदि दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आम लोगों के साथ-साथ मिठाई और अन्य खाद्य कारोबारियों की लागत भी बढ़ेगी। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है। -पवन कुमार, दुकानदार
बॉक्स
जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है। बाजार में सामान खरीदने पहुंचने वाला ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी कर रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच चीनी जैसी रोजमर्रा की वस्तु के महंगे होने से आम परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।- ईशु सिंगला, दुकानदार।
बॉक्स
चीनी के भाव बढ़ने से मिठाई के भाव बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले लड्डू 150 रुपये प्रति किलोग्राम बेचते थे उसी लड्डू को अब 170 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। घेवर के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार हर मिठाई के भाव में बढ़ोतरी की गई है। - अवध बिहारी, दुकानदार।

बॉक्स
चीनी के भाव बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। एक माह में चीनी के भाव 17 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। अगर इसी तरह भाव बढ़ते रहे तो चाय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। - पूनम रानी, गृहिणी।

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

20 जुलाना 01: बाजार में मिठाई बनाते हलवाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed