फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sub health center will be built in Sachkheda, patients will benefit

Jind News: सच्चाखेड़ा में बनेगा सब हेल्थ सेंटर, मरीजों को होगा लाभ

Thu, 10 Jul 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sub health center will be built in Sachkheda, patients will benefit
10जेएनडी06: पंचायती राज विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। सच्चा खेड़ा गांव में अब नए सब हेल्थ सेंटर की सौगात मिलेगी। इससे आसपास के कई गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से सच्चाखेड़ा में सब हेल्थ सेंटर के भवन निर्माण का इंतजार बना हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग की यह सौगात जल्द ही ग्रामीणों को मिलेगी। इसके टेंडर की बिड 17 जुलाई को खुलेगी। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसके लिए कई गांवों में चल रहे सब हेल्थ सेंटर के पुराने भवनों को कंडम घोषित किया था। अब यह भवन सुविधाओं युक्त बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सच्चा खेड़ा में बनने वाले इस सब हेल्थ सेंटर पर 46.53 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसका एस्टीमेट स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर तैयार कराया गया। अब मुख्यालय से बजट जारी होने के बाद पंचायती राज विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। कई वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर कंडम हुए भवनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पहले इन भवनों के निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया गया था लेकिन अब पंचायती राज विभाग को इन भवनों के निर्माण का काम दिया गया है। इसके लिए बजट जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


कंडम भवनों में बैठने में लगता था डर
सब हेल्थ सेंटर के कंडम हो चुके भवनों में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को बैठने में भी डर रहता था। जिन गांवों में भवन कंडम हो चुके हैं। वहां पर यह सेंटर निजी भवनों में चल रहे हैं। अब ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए भी यह राहत भरी खबर है। नए भवनों में लैब से लेकर अन्य सभी जरूरत की सुविधाएं स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसमें सीएचओ का कमरा, एमपीएचडब्ल्यू का कमरा, लैब, शौचालय और वार्ड को बेहतर बनाया जाएगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सच्चाखेड़ा गांव में हेल्थ सब सेंटर बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया गया था। इसके लिए अब राशि जारी कर दी गई है। बिड ओपन होने के बाद जल्द ही टेंडर जारी करके इस पर काम शुरू किया जाएगा ताकि निर्धारित समय में भवन का निर्माण कार्य पूरा कर जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सौंपा जा सके।

-पोषण कन्याण, अधीक्षक अभियंता पंचायती राज, जींद।

------------------

सब सेंटर बनने से लोगों को गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। एक सब हेल्थ सेंटर पांच हजार की आबादी पर बनाया जाता है ताकि आसपास के कई गांवों के लोगों को फायदा हो। यह काम पंचायती राज विभाग को दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed