फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students will learn nuances in the International Science Festival

Jind News: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थी सीखेंगे बारीकियां

Sun, 14 Jan 2024 01:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Students will learn nuances in the International Science Festival
13जेएनडी14-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।
जींद। फरीदाबाद में होने वाले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में जिले के 35 विद्यार्थी इसरो सहित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों से जानकारी लेंगे। महोत्सव में विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक और जिला विज्ञान विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में 17 से 20 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न देशों के वैज्ञानिक एवं उद्योगपति हिस्सा लेंगे। इस मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होगी और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। इस महोत्सव में तीन प्रकार के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को इसरो, नासा व अन्य देशों के वैज्ञानिक विज्ञान के बारे में जरूरी जानकारी देंगे। जिले के नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वैज्ञानिकों की ओर से विद्यार्थियों को चंद्रयान, एस्ट्रोनॉमी, रॉकेट विज्ञान और अपनी नवीनतम खोज एवं अनुसंधान के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में जिले के 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसमें चार शिक्षक और जिला विज्ञान विशेषज्ञ शामिल होंगे। विद्यार्थियों की रहने और आने जाने की व्यवस्था विभाग की तरफ से की जाएगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed