फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students will enjoy nature fun in Pachmarhi, Kerala and Jaisalmer.

Jind News: विद्यार्थी पचमढ़ी, केरल और जैसलमेर में लेंगे नेचर फन का आनंद

Mon, 30 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students will enjoy nature fun in Pachmarhi, Kerala and Jaisalmer.
जींद। प्रदेश के 235 पीएमश्री सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी, केरल व राजस्थान के जैसलमेर में जाकर नेचर फन का भ्रमण करवाया जाएगा। वहां पर विद्यार्थियों को पेड़-पौधे, पहाड़, समुद्र, जंगल, झरने, मरुस्थल, टीले समेत वनस्पति व जीव-जंतु के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश से पीएमश्री स्कूलों के 3440 विद्यार्थी इस भ्रमण का आनंद लेंगे। यहां पर विद्यार्थियों से कई तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें पहाड़ चढ़ना, तैरना, घुड़सवारी, ऊंट की सवारी करवाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ प्रकृति से जुड़े रहस्यों से अवगत करवाना है। इससे विद्यार्थियों को किताबों से अलग की दुनिया के बारे में ज्ञान होगा। इससे विद्यार्थियों की समझ बढ़ेगी। इसमें पीएमश्री स्कूलों के 9 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इसके लिए आज से विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 124 पीएमश्री स्कूल के तो दूसरे चरण में 111 स्कूलों के विद्यार्थी इस भ्रमण पर जाएंगे। शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के अनुसार पहले पचमढ़ी में 23 अक्तूबर से 29 तक व दूसरे फेज में 5 नवंबर से 11 तक, जैसलमेर में पहला फेज 6 नवंबर से 10 तक व दूसरा फेज 12 नवंबर से 16 तक जाएगा। इसके बाद केरल का टूर 25 दिसंबर से 29 तक चलेगा। भ्रमण से वापस लौटने पर विद्यार्थियों ने क्या सीखा और वहां पर क्या देखा इस पर एक प्रस्ताव भी लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ दुनियादारी की समझ दिलवाने व प्रकृति का ज्ञान करवाने के लिए भ्रमण पर ले जाया जाएगा। प्रदेश से इन स्कूलों के 3440 विद्यार्थी मध्य प्रदेश के पचमढ़ी, केरल व जैसलमेर का भ्रमण करेंगे। केंंद्र सरकार ने यह योजना जारी की है। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बाहरी जगत की भी जानकारी मिलेगी। -डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed