फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students will be given tips to improve results

Jind News: विद्यार्थियों को रिजल्ट सुधार के लिए दिए जाएंगे टिप्स

Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students will be given tips to improve results
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। इससे पहले प्री-बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस वर्ष 10 फीसदी सुधार को लेकर डीईओ, डीईईओ से लेकर अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों को स्कूलों में विजिट कर मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिला के गांव हुसैनपुर स्थित डाइट के मनोविज्ञान विषय विशेषज्ञ दीपक कुमार ने बताया कि डाइट की फेकल्टी भी स्कूलों में दौरा करेगी। जैसे उनका विषय मनोविज्ञान है, वे बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं में कैसे हम तनाव फ्री रह सकते हैं और किस प्रकार हम अपने रिजल्ट में सुधार कर सकते हैं आदि बताएंगे। विद्यार्थियों को तनाव से उबरने के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन


रिजल्ट सुधार के लिए भी टिप्स दिए जाएंगे

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में रेवाड़ी का परफॉरमेंस बेहतर रहा है। ऐसे में इस परफॉरमेंस को बरकरार रखने के साथ ही इसमें और सुधार करने के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। इसके लिए ही अब ये मॉनीटरिंग शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष में कराई गई प्री-बोर्ड परीक्षा से भी तुलना करेंगे कि परिणाम क्या रहा था। विद्यार्थी जिस भी सब्जेक्ट में कमजोर मिलेंगे, उन पर फोकस करने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही उन स्कूलों के प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ बैठक कर उनको रिजल्ट सुधार के लिए भी टिप्स दिए जाएंगे।

यह अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
डीईओ, डीईईओ, डाइट प्रिंसिपल, डीपीसी, डाइट फेकल्टी और एपीसी शामिल हैं। ये अधिकारी स्कूलों में जाकर वहां प्री-बोर्ड रिजल्ट की तुलना करेंगे। पिछले वर्ष प्री-बोर्ड रिजल्ट क्या रहा, अब कैसा रहा है। किन स्कूलों का खराब परफॉरमेंस है और किन विषय में विद्यार्थी कमजोर है, ये सब जानकारी जुटाएंगे। उसके बाद संबंधित प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ चर्चा भी करेंगे।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed