फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were made aware of the right to vote and the associated responsibilities.

Jind News: विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक

Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the right to vote and the associated responsibilities.
फोटो 05जेएनडी07-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में मौजूद बच्चे और स्टाफ। स्रोत संस - फोटो : Archive
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्वाचन क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। इसमें विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। युवाओं को अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण और निष्पक्ष इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. लाभ सिंह ने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक युवा को मतदान प्रक्रिया की जानकारी हासिल करने के साथ स्वतंत्र और जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदाता पहचान-पत्र से संबंधित जानकारी हासिल करने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने जागरूक मतदाता-सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भगवान दास और रीतू सहित रितिका, प्रेरणा, मनदीप और नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed