फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were made aware of the dangers of drug abuse.

Jind News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the dangers of drug abuse.
09जेएनडी18-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ में विद्या​र्थियों को नशे के प्रति जागरूक करत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीद। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।इचांर्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाने, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने को कहा। उनहोंने कहा कि यदि आपके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed