फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were inspired to adopt a running-based lifestyle.

Jind News: विद्यार्थियों ने दौड़ लगा जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित

Fri, 02 Oct 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Students were inspired to adopt a running-based lifestyle.
फोटो 1 नरवाना। दौड़ लगाते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में फिट इंडिया खेल सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम करने और खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। दौड़ प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रोहित ने पहला, आकाश ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास प्रवक्ता एवं एनएसएस प्रभारी संजय कुमार और अंग्रेजी प्रवक्ता मोहित आर्य के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी नरवाना जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed