फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were informed about the importance of Indian languages.

Jind News: विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के महत्व के बारे में बताया

Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of Indian languages.
01जेएनडी15: भारतीय भाषा समर कैंप में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के महत्व, उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नई शिक्षा नीति में मातृभाषा की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएं देश की सांस्कृतिक पहचान और सभ्यता की आधारशिला हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में भी मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसे समर कैंप विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मकता को भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी, संस्कृत सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, लोकगीत, नाटक और भाषा आधारित रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भारतीय संस्कृति को निकट से समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि यह समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिका राजबाला, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed