फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students to Receive Awards at CRSU Art Exhibition

Jind News: सीआरएसयू की कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को मिलेंगे अवॉर्ड

Mon, 25 May 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students to Receive Awards at CRSU Art Exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की वार्षिक कला प्रदर्शनी इस बार और अधिक खास होने जा रही है। सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी की ओर से रामकिंकर बैज अवॉर्ड और अमृता शेरगिल अवार्ड दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग ने सोसाइटी के प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति दे दी है।
रामकिंकर बैज अवॉर्ड स्वर्गीय हरबंस कौर चीमा की स्मृति में और अमृता शेरगिल अवॉर्ड स्वर्गीय भगवत दयाल गौड़ की स्मृति में प्रदान किया जाएगा। ये सम्मान वार्षिक कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएफए और एमएफए के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार में नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल होंगे। सोसाइटी की ओर से गठित चयन समिति ने प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थियों में से अंतिम विजेताओं के नामों पर मुहर लगा दी है। जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान विद्यार्थियों को सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार कला प्रदर्शनी की गरिमा को और बढ़ाएंगे। सोसाइटी के उपाध्यक्ष आकाश गौड़ ने कहा कि संस्था का उद्देश्य कला में यथार्थवाद और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed