{"_id":"6abec56e2325c784e5012202","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-talent-search-competition-jind-news-c-199-1-jnd1003-161320-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
1 जुलाना 02: प्रतियोगिता में फैशन शो में भाग लेती छात्राएं। संवाद
जुलाना। कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता, भाषण और फैशन शो सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रतियोगिता में जानकी ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैशन शो में भी जानकी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सिमरन द्वितीय और कशिश तृतीय स्थान पर रही।गायन प्रतियोगिता में रेनू ने अपनी मधुर आवाज से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नेहा ने द्वितीय और जानकी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कविता पाठ में ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में जानकी ने प्रथम, बुलबुल ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच मिलता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप प्राचार्य विजेंद्र सिंह, सोनिया देशवाल, दीपक भाखर, नीशु गुप्ता, सीमा रानी, सविता, दिलबाग, प्रदीप, प्रियंका, नेहा मित्तल सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।