फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students raised slogans against the government over the paper leak and submitted a memorandum to the SDM.

Jind News: पेपर लीक को लेकर छात्रों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Students raised slogans against the government over the paper leak and submitted a memorandum to the SDM.
20 जुलाना 02: एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सोंपते छात्र। स्रोत: छात्र
जुलाना। कस्बे में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में भारी रोष देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र जुलाना के मुख्य बाजार में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता नरेंद्र ने की। छात्रों ने एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। लंबे समय तक तैयारी करने के बावजूद परीक्षाएं रद्द होने या विवादों में आने से छात्रों का समय, धन और मानसिक ऊर्जा व्यर्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो युवाओं का विश्वास पूरी व्यवस्था से उठ जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी ठोस व्यवस्था करनी चाहिए जिससे मेहनती अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके और भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed