फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students presented dance and drama performances at the Inter-Zonal Youth Festival.

Jind News: इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुति दी

Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students presented dance and drama performances at the Inter-Zonal Youth Festival.
21जेएनडी19: जोनल यू​थ फे​​स्टिवल में सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का बुधवार को शुभारंभ हुआ। महोत्सव में संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला और वाद-विवाद की प्रस्तुति देकर परिसर को उमंग से भर दिया।
विज्ञापन

निदेशालय के निदेशक डॉ. अनिल ने बताया कि महोत्सव में 11 महाविद्यालयों के 300 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय में 6 मंच स्थापित किए गए हैं जहां 43 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डाॅ. राम पाल सैनी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने का कार्य करती हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों से समृद्ध करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सैनी ने कहा कि रंग महोत्सव विद्यार्थियों की सृजनात्मक ऊर्जा को व्यक्त करने का सशक्त मंच है जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने इस आयोजन को स्वर्ण जयंती वर्ष की पहचान बनाने के लिए अनुशासन और गुणवत्ता के साथ आयोजित करने का आग्रह किया।

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन शैक्षणिक वातावरण को सजीव बनाते हैं। यह महोत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।

21जेएनडी19: जोनल यूथ फेस्टिवल में सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद

21जेएनडी19: जोनल यूथ फेस्टिवल में सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed