फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students presented cultural performances at the annual function.

Jind News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students presented cultural performances at the annual function.
30जेएनडी04-पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में मुख्याति​थि मुन्नी देवी को सम्मान
जींद। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में सोमवार को वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। मुख्यातिथि के रूप में डाइट ईक्कस प्राचार्य मुन्नी देवी ने शिरकत की। प्राचार्य जसवंत सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र की उपलब्धियों के बारे में बताया। मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है। शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से ही ये बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर सुरेंद्र नेहरा, रेखा, सरोज वर्मा, सुनीता, सुमन हुड्डा, पूनम, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed