{"_id":"680be2771cc163f86c08435d","slug":"students-of-crsu-are-hurt-due-to-teachers-not-coming-to-classes-on-time-jind-news-c-199-1-sroh1009-133690-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में कक्षाओं में शिक्षकों के समय पर नहीं आने से आहत विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में कक्षाओं में शिक्षकों के समय पर नहीं आने से आहत विद्यार्थी
Sat, 26 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी44: रजिस्ट्रार के निजी सचिव सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र संगठन के पदाध
जींद। सीआरएसयू में शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने शुक्रवार को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों से लेकर डीन ऑफ अकादमिक समेत कोई भी समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंचते। कई बार बिना पढ़ाए ही चले जाते हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
संगठन के युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर ने बताया कि जब शिक्षक समय पर कक्षा में नहीं आते या बिना पढ़ाए चले जाते हैं, तो इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ता है। सिलेबस अधूरा रह जाता है और परीक्षा नजदीक आने पर शिक्षक जल्दबाजी में पूरा करवाने की कोशिश करते हैं। इससे विद्यार्थी न तो विषय को समझ पाते हैं और न ही तैयारी सही से कर पाते हैं। उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा यह एक गंभीर समस्या है। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो और पढ़ाई नियमित रूप से हो, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। कुलपति के निजी सचिव सुरेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्याओं को कुलपति महोदय के संज्ञान में लाया जाएगा और शीघ्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर विकास शादीपुर, वेद पाथरी, सन्नी, नीतीश दहिया, अंकित सिहाग, लाभ सिंह मौजूद रहे।