फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students made aware about dengue

Jind News: विद्यार्थियों को डेंगू के प्रति किया जागरूक

Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students made aware about dengue
फोटो 24जेएनडी04-जुलानी में स्कूली बच्चों को पंपलेट के माध्यम से बीमारियों के प्रति जागरूक करते
जींद। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू रोधी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव जुलानी के राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी पवन श्योकंद ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ व रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए प्रत्येक सप्ताह सूखा दिवस मनाकर कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले, टायर व अन्य पात्रों की सफाई करनी चाहिए। उन्होंने तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने की सलाह दी। अंत में विद्यार्थियों ने परिवार और गांव में भी डेंगू से बचाव का संदेश पहुंचाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed