फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students from Bal Vatika to Class III will learn knowledge through play

Jind News: बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी खेल-खेल में सीखेंगे ज्ञान

Thu, 29 Aug 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Students from Bal Vatika to Class III will learn knowledge through play
जींद। बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को अब खेल खेल में अंग्रेजी, हिंदी व गणित के सूत्र सिखाएं जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूलों में हिंदी, गणित व अंगेजी विषय की साप्ताहिक कार्य योजना विद्यार्थियों के लिए तैयार करवाई है। हरियाणा स्कू ल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बाल वाटिका से लेकर तीसरी कक्षा तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नई शिक्षण पद्धति के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी। कक्षाओं में अध्ययन का शेड्यूल व अकादमिक योजना जारी की गई है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षण अधिगम में नई पद्धति से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। गणित और अंग्रेजी को सरल भाषा में समझाया जाएगा।



यह है साप्ताहिक कार्ययोजना

अगस्त महीने में द्वियामी व त्रियामी आकृतियों के आकार समझेंगे। अंग्रेजी में आईएलटी शब्दों की पहचान करना सिखाया जाएगा। सितंबर में दो से नौ संख्याओं के आकार को समझना, दो जोड़ के प्रतीक को समझाना, एक अंकीय जोड़ घटा के प्रश्न हल करना और हिम सेल्फ और हर सेल्फ बोलना सिखाया जाएगा। अक्तूबर में दो अंकों के घटा तथ्य समझना, 20 अंकों की संख्याओं को पढऩा व लिखना, अंग्रेजी में पिक्चर का मिलान और एनिमल के नाम बोलना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर माह में 20 अंकों तक वस्तुओं का 10 के समूह बनाना, 20 अंकों तक इकाई और दहाई की अवधारणा समझना, अंग्रेजी में सब्जियों के नाम और रंगों के नाम लिखना। दिसंबर माह में 50 अंकों तक गिनती और अंग्रेजी में पारिवारिक सदस्यों के नाम व रिश्ते, जनवरी 2025 में 100 अंकों तक गिनती और शारीरिक अंगों की पहचान व नाम याद करना। फ रवरी माह में 100 अंकों तक की संख्याओं को 10 समूह बनाना, आरोही व अवरोही क्रम में लिखना और 100 तक छुट्टी संख्या का पता लगाना होगा। अंग्रेजी में खेल के नाम याद करना व तस्वीरों को पहचानना प्रमुख है। मार्च माह में दोहराया जाएगा और अंग्रेजी के छोटे अक्षरों की पहचान करना, तीन शब्दों को बोलने व लिखने में निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एफ एलएन की इस कार्ययोजना के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। इसमें पाठ्यक्रम को अलग-अलग भागों में बांटकर करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से यह पढ़ाई करवाई जाएगी। जिसको विद्यार्थी समझकर लंबे समय तक आसानी से याद रख सकेंगे।

-राजेश वशिष्ठ एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed