{"_id":"65df7a6d03515e10a909095f","slug":"students-demonstrated-to-demand-the-introduction-of-buses-jind-news-c-199-1-jnd1001-113661-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस शुरू करवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस शुरू करवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 28 Feb 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिकायत की प्रति दिखाती छात्राएं। संवाद
सफीदों। सिंघाना गांव में बस सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर सरला महिला काॅलेज की छात्राओं ने नगर के बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी अजीत पाथरी, मुस्कान, तमन्ना, कोमल, काजल, शहनाज, वंदना, तनु, अनु, मनीषा, अनीशा, शालिनी व तानिया ने कहा कि सिंघाना गांव से सफीदों के लिए बस सुबह आठ बजे व दोपहर ढ़ाई बजे हर रोज जाती थी। लेकिन अब इस बस को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर सफीदों प्रशासन, यातायात प्रबंधक व जीएम रोडवेज को अपनी अर्जी दे चुके है लेकिन किसान आंदोलन का बहाना बनाकर उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। सरकार की मुहिम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है लेकिन जब बेटी सही समय पर कॉलेज नही पहुंच पाएगी तभी तो वह शिक्षा कर प्राप्त कैसे कर पाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव की बस सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए।