{"_id":"6748b1bfab2f11d9de0c33c4","slug":"students-created-ruckus-at-government-college-gate-jind-news-c-199-1-sroh1009-126386-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय महाविद्यालय गेट पर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय महाविद्यालय गेट पर छात्रों ने किया हंगामा
Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी33: राजकीय महाविद्यालय के गेट पर हंगामा करते हुए छात्र। संवाद
राजकीय महाविद्यालय के गेट पर वीरवार को विद्यार्थियों ने हंगामा किया। महाविद्यालय में शुक्रवार से सफीदों जोन के महाविद्यालयों का दो दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इस फेस्टिवल की सुरक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत केवल आईकार्ड वाले छात्रों को ही फेस्टिवल में आने की अनुमति दी गई है, ताकि बाहरी युवक माहौल खराब न कर सकें।
यह नियम छात्रों को रास नहीं आ रहा है। छात्रों के हंगामा करते देख पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची। इसे देखकर छात्र वहां से निकल गए। प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक ने स्पष्ट किया कि जोनल यूथ फेस्टिवल की गरिमा को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।