फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students coming in third merit should take admission by 26th

Jind News: तीसरी मेरिट में आने वाले विद्यार्थी 26 तक लें दाखिला

Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students coming in third merit should take admission by 26th
22जेएनडी05-राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई - फोटो : संवाद
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आया है वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
विज्ञापन

जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तीसरी मेरिट सूची के अनुसार राजकीय आईटीआई जींद में 297 विद्यार्थियों और महिला आईटीआई में 13 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। अब तक राजकीय आईटीआई जींद में 419 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई स्टाफ ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे दाखिले की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर सभी कार्रवाई पूरी करें। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अधिकतम मेरिट 100 प्रतिशत और न्यूनतम मेरिट 71.6 प्रतिशत रही। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में अधिकतम मेरिट लिस्ट 95.2 प्रतिशत और न्यूनतम 61 प्रतिशत रही। फिटर ट्रेड में अधिकतम मेरिट लिस्ट 105 प्रतिशत और न्यूनतम मेरिट 60.2 प्रतिशत रही।

बॉक्स

राजकीय आईटीआई की तीसरी मेरिट लिस्ट

ट्रेड-मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या- उच्चतम मेरिट- न्यूनतम मेरिट

इलेक्ट्रिशियन-16-100-71.6

कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम अस्सिटेंट-9-95.2-61

वायरमैन-12-89.8-62.4

फीटर-19-105-60.2

स्टेनो हिंदी -6-82.2-67

मैकेनिकल डीजल-12-94.6-55.6

आरएसी-15-80.8-58.2

स्टेनो अंग्रेजी-15-96.8-58.2

इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-23-76.4-57

मैकेनिक डीजल ड्यूल एच-10-76.2-50

प्लंबर-33-75.6-50

ड्राफ्ट्समैन सिविल-9-72.8-59

मशीनिस्ट-15-67.4-52

टर्नर-10-61.6-41.2

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-9-64.2-50.4

वेल्डर ड्यूल एच-13-64.2-55

मैकेनिक ट्रैक्टर-14-64.8-47

टीपीईएस-12-69.2-48

फीटर ड्यूल एच-5-75.8-55

पेंटर-4-53.2-45

ड्रेस मेकिंग-1-58.9-58.9

मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल एच-6-70.6-49.6

जीओ असिस्टेंट-13 74.4 44.8

वुड वर्क टेक्नीशियन-13-74.4-44.8

स्विंग टेक्नॉलोजी-1-55.8-55.8

मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-12-75.6-59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed