{"_id":"68ee90e0ab7954a09c03ef1a","slug":"students-angry-over-non-implementation-of-bus-passes-in-private-buses-jind-news-c-199-1-sroh1006-142487-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राइवेट बसों में बस पास लागू न होने पर विद्यार्थियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राइवेट बसों में बस पास लागू न होने पर विद्यार्थियों में रोष
Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी21-डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे एसएफआई सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य कमेटी ने प्राइवेट बसों में बस पास लागू न होने के विरोध में डीसी को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एसएफआई राज्य सचिव सुखदेव और राज्य उपाध्यक्ष मधुबाला ने कहा कि जब से प्राइवेट बसों में बस पास लागू नहीं किया जा रहे। विद्यार्थियों को बस पास होने के बावजूद भी कॉलेज से घर जाने व आने के लिए लिए किराए का भुगतान करना पड़ रहा है।
अधिकतर रूटों पर सरकारी बसों की जगह प्राइवेट बसें चलती हैं जिसमें मजबूरन विद्यार्थी को किराए का भुगतान कर रहे है। इसका सबसे बड़ा असर छात्राओं पर पढ़ रहा है। विद्यार्थियों ने लंबी लड़ाई के बावजूद पूरे हरियाणा में सभी विद्यार्थियों के लिए फ्री बस पास की सेवा लागू करवाई थी।
रोडवेज के बढ़ते निजीकरण के कारण आज रोडवेज के बेड़े में प्राइवेट बसें लगातार बढ़ रही हैं। अब हाईकोर्ट ने प्राइवेट बसों में बस पास लागू करने पर स्टे लगा दिया है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द प्राइवेट बसों में भी बस पास लागू करवाए जाएं नहीं तो एसएफआई छात्र संगठन पूरे हरियाणा में विद्यार्थियों को संगठित कर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सलोनी, खुशी, वर्षा, मानसी, गीता, मोनिका, निशु, प्रियंका, मधु, आरती, साहिल, रोहित, रवि, विकास मौजूद रहे।