{"_id":"5d978cd88ebc3e93bf3bc905","slug":"student-lock-the-gate-of-government-collage-julana-to-demand-security-jind-news-rtk521552877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय जुलाना के गेट पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय जुलाना के गेट पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला
विज्ञापन
दर्जनभर युवकों द्वारा द्वारा वीरवार को राजकीय महाविद्यालय जुलाना में तोड़फोड़ करने व छात्रों के साथ मारपीट करने से नाराज विद्यार्थियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। कॉलेज में पुलिसकर्मी राइडर तैनात किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने 40 मिनट के बाद ताला खोला। गेट को ताला लगाने से 40 मिनट तक कॉलेज स्टाफ भी बाहर ही खड़ा रहा।
जानकारी के लिए वीरवार को राजकीय कॉलेज में लगभग 50 युवक घुसे थे, जिनके हाथों में बिंडे, डंडे, बेल्ट व ईंटें थीं। इन युवकों ने मुंह कपड़ों से ढक रखे थे और कॉलेज में तोड़फोड़ की। इन्होंने कुछ विद्यार्थियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। शुक्रवार सुबह जब विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद गुस्साएं विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने कॉलेज के दोनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात करने व कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। थाना प्रभारी ने कॉलेज में पुलिस राइडर तैनात कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने ताला खोला।
सिक्योरिटी को लेकर दी है प्राचार्य को शिकायत
विद्यार्थियों ने कहा कि इससे पहले भी बदमाश कॉलेज में घुसने के अलावा गोलियां चला चुके हैं। यहां पर सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। कॉलेज प्राचार्य से कॉलेज में सुरक्षा की मांग लिखित में दी गई है। इनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। प्राचार्य कॉलेज में कभी-कभी आते हैं।