{"_id":"69a5980ccd14a52cc90cab52","slug":"student-attacked-at-crsus-phag-programme-three-held-hostage-jind-news-c-199-1-sroh1006-149366-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू के फाग कार्यक्रम में छात्र पर हमला, तीन को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू के फाग कार्यक्रम में छात्र पर हमला, तीन को बनाया बंधक
Tue, 03 Mar 2026 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी39-नागरिक अस्पताल में पहुंचे युवक के परिजन। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित रंगीला फाग में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और हरियाणा कला परिषद, प्रतिष्ठा कला मंच एवं संस्कृति कल्याण समिति की तरफ से रंगीला फाग का आयोजन किया गया। इसमें एक-दूसरे पर गुलाल फेंकने के साथ-साथ छात्राओं द्वारा कोरड़े भी बरसाए जा रहे थे।
सर्वश्रेष्ठ कोरड़े बरसाने वाली छात्रा के लिए विशेष सामान दिया जाना भी तय था। लेकिन छात्रों के बीच हाथापाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल के साथ स्थिति को नियंत्रण करते हुए युवाओं को खदेड़ा। इसी बीच किसी अज्ञात ने एक युवक अजय की आंख और पीठ पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
जब विश्वविद्यालय में समारोह चल रहा था तो उस समय पुलिस वहां मौजूद थी। छात्रों के बीच हाथापाई हुई थी। बाहरी छात्रों ने विश्वविद्यालय में आकर लड़ाई की है। इस मामले में अभी तक लिखित में शिकायत नहीं आई है।
- राजेश कुमारी, इंचार्ज, पुलिस चौकी सीआरएसयू
सीआरएसयू छात्रावास में तीन छात्रों को एक घंटे बनाया बंधक
होली के दिन रंगीला फाग कार्यक्रम के बाद जब छात्र अपने घर जाने के लिए निकले तो वार्डन ने तीन छात्रों को बिना किसी कारण के छात्रावास में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। छात्र लगातार ताला खोलने की गुहार लगाते रहे लेकिन वार्डन ने उनकी बात नहीं सुनी। बाद में जब अन्य छात्र पहुंचे तो वार्डन चाबी रास्ते में फेंककर वहां से भाग गया। इस मामले में छात्रों ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।