फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stubble burnt at five places in the district on Thursday

Jind News: वीरवार को जिले में पांच जगह जली पराली

Sat, 02 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at five places in the district on Thursday
01जेएनडी22-पंजाब के गुलाडी गांव में पराली जलाने के बाद की गई खेत की जुताई। स्रोत विभाग
जींद। जिले में अब तक 43 जगह पराली जलाई गई है। इनमें कृषि विभाग की तरफ से 37 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन पराली जलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में सैटेलाइट के माध्यम से पांच जगह पराली जलाने की सूचना मिली थी। कृषि विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची तो एक जगह की सूचना सही मिली। दूसरी तरफ धमतान साहिब के पास भी पराली जलाने की सूचना मिली थी। वहां पर कृषि विभाग की टीम ने जाकर जांच की तो पता चला कि पराली पंजाब के गांव गुलाडी में जलाई जा रही थी। इसके अलावा एक एकड़ में बीबीपुर गांव में पराली जलाई हुई मिली। वहीं एक मामला सुरजाखेड़ा और दूसरा मामला सुदकैन कलां में मिला, जहां पर पराली जलाई जा रही है। कृषि विभाग की टीम ने किसानों को जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि कृषि विभाग लगातार किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके किसान जगह-जगह फसल अवशेष जला रहे हैं। अब तक कुल 53 लोकेशन फायर की मिली हैं, जिनमें से 43 लोकेश सही पाई गई है। फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है और 95 हजार जुर्माना भी वसूला जा चुका है।
विज्ञापन


किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फिर भी पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक 37 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। -डॉ. गिरीश नागपाल, उप निदेशक, कृषि विभाग, जींद।

01जेएनडी22-पंजाब के गुलाडी गांव में पराली जलाने के बाद की गई खेत की जुताई। स्रोत विभाग

01जेएनडी22-पंजाब के गुलाडी गांव में पराली जलाने के बाद की गई खेत की जुताई। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed