फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water supply to the Civil Hospital was disrupted in the morning, causing inconvenience to patients.

Jind News: नागरिक अस्पताल में सुबह पानी की सप्लाई ठप, मरीजों को हुई परेशानी

Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water supply to the Civil Hospital was disrupted in the morning, causing inconvenience to patients.
18जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में पानी की सप्लाई बाधित होने पर परेशानी बताते हुए मरीज। स्रोत: मरी - फोटो : Samvad
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह अचानक पेयजल आपूर्ति ठप होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के शौचालयों में पानी नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हुई। पीने के पानी के लिए भी लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर जाना पड़ा। पानी की समस्या से परेशान कुछ मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के सामने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मरीज राजेश ने बताया कि वह अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। शौचालय में पानी नहीं होने से काफी परेशानी हुई। पीने के पानी के लिए बाहर जाना पड़ा। कुछ मरीज और परिजन बाहर दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर लाते नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जांच में सामने आया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पानी की मोटर अचानक खराब हो गई थी। मोटर बंद होने के कारण अस्पताल की टंकियों में पानी नहीं पहुंच पाया और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और मोटर को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। इसमें 100 बेड पुरानी और 100 बेड नई बिल्डिंग में हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1800 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों, तिमारदारों, वार्डों और शौचालयों के लिए नियमित पानी की जरूरत रहती है।


कुछ ही समय में आपूर्ति बहाल, मरीजों ने ली राहत की सांस
पानी की सप्लाई बाधित होने की सूचना मिलते ही कारण पता करवाया गया। जनस्वास्थ्य विभाग की मोटर खराब मिली। विभाग के जेई और एसडीओ से संपर्क कर मोटर को जल्द ठीक करवाया गया। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है और अस्पताल के सभी वार्डों, शौचालयों तथा अन्य स्थानों पर पानी उपलब्ध है। - डॉ. दिनेश, बिल्डिंग इंचार्ज नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article