फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A lamp of blessings was lit in the Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में जलाया आशीर्वाद का दीप

Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A lamp of blessings was lit in the Civil Hospital
फोटो 18जेएनडी27-नागरिक अस्पताल में जलाए गए आशीर्वाद के दीपक। स्रोत कर्मचारी - फोटो : Samvad
उचाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2014 के बाद बनी बिल्डिंगों पर आशीर्वाद का दिया चलाया गया। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने खटकड़ गांव के टोल से शुरुआत की। अत्री हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी, नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। नागरिक अस्पताल में विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। इनमें नागरिक अस्पताल उचाना में निशुल्क सीजेरियन डिलीवरी करवाने वाली ज्योति व किरण शामिल रहीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर्षित पुत्र सुशील, पुलकित पुत्र सुरेश के हृदय में छेद का ऑपरेशन फोर्टिस अस्पताल मोहाली में करवाया गया। करीब 1.50 लाख रुपये की उपचार राशि सरकार द्वारा वहन की गई। इस मौके पर एसडीएम सुमन यादव, संजय चहल, सतीश जांगड़ा, सुरेंद्र खरकभूरा, पंकज करसिंधु, प्रवीण गर्ग, सत्यनारायण मखंड, शीशपाल चहल, रमेश राणा, सत्यवान दुर्जनपुर, रोहताश खटकड़, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. राजेश मित्तल, राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed