{"_id":"632b5b19c072a21b2a08d7c3","slug":"strong-sunlight-came-out-in-the-morning-after-noon-the-weather-became-pleasant-due-to-rain-jind-news-rtk658695529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलकी बारिश से दोपहर बाद मौसम में बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलकी बारिश से दोपहर बाद मौसम में बढ़ी ठंडक
विज्ञापन
दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादल। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। अचानक बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। हलकी बारिश तथा बादलों के जमावड़े के चलते अधिकतम तापमान में तीन तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मौसम में आद्रता 74 प्रतिशत व हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक जिला में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाश में बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा। किसान खेतों में स्प्रे मौसम को ध्यान में रख कर करें।
सुबह दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। मौसम में बनी हुई उमस आमजन को परेशान कर रही थी। दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट ली और आकाश में बादल जमा होने लगे। हालांकि इस दौरान हवा की गति भी कुछ कम रही लेकिन देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहा तो रूक-रूक कर हलकी बूंदाबांदी भी होती रही। इसके चलते बारिश के लगातार आसार बने रहे। आसमान में बादलों के जमावड़े और हलकी बारिश व बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में बादल छाए रहने के साथ गर्जना व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में उतार-चढाव लगातार बना रहेगा।
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नरमा तथा धान फसल में किसान मौसम को देखते हुए ही स्प्रे करें। अब मानसून वापस लौटने की और है जिससे मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इस समय धरती गीली हो गई है और किसान सरसों फसल के लिए खेतों को तैयार कर सकते हैं। सरसों के लिए किसान अच्छे बीजों का प्रबंध कर लें और जैसे ही मौसम में ठहराव आता है तो फसल के लिए तैयार रहें।