फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   strikes for buses to reach exam centers

परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों ने खाए बसों में धक्के

Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
strikes for buses to reach exam centers
भागकर रोडवेज बस की छत पर चढ़ते परीक्षार्थी। - फोटो : Jind
एचसीएससी की परीक्षा के लिए शहर में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे। शनिवार को परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केंद्रों में जाने के लिए कड़ी सुरक्षा परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को घर वापस जाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर घर जाना पड़ा। रोडवेज द्वारा किए गए स्पेशल बसों की व्यवस्था की भी पोल खोल कर दी। ऐसे में अगले दो दिन रोडवेज के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि रविवार व सोमवार को दो शिफ्टों में परीक्षा होनी है। शनिवार शाम छह बजे परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी अपने-अपने घरों पर वापस जाने के लिए जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंचेे तो बसों को देखकर परीक्षार्थी बसों की ओर भागने शुरू हो गए। इस दौरान परीक्षार्थी बसों के दरवाजों में लटकते हुए व छतों पर बैठक कर सफर करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

10 हजार में है ये हाल तो आज व कल परीक्षा देंगे 40 हजार परीक्षार्थी
शनिवार को केवल एक ही शिफ्ट में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक दस हजार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। दस हजार परीक्षार्थियों में जहां रोडवेज के प्रबंध फैल होते नजर आए तो रविवार व सोमवार को कुल 40 हजार परीक्षार्थी दोनों शिफ्टों में परीक्षा देंगे। एसेे मेें परीक्षार्थियों के हिसाब से बसों की व्यवस्था करना बड़ा मुश्किल होगा। वहीं बसों की छतों व खिड़कियों में लटककर सफर करने से किसी हादसे का भी डर बना रहता है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए घर वापस जाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। रविवार व सोमवार को भी प्रयास रहेगा कि नकल रहित परीक्षा हो। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू है व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचे ताकि वे अच्छे से अपनी परीक्षा दे सकें। -सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वापस जाने के लिए प्राइवेट बस की छत पर बैठे परीक्षार्थी।

घर वापस जाने के लिए प्राइवेट बस की छत पर बैठे परीक्षार्थी।- फोटो : Jind

 

राजकीय महिला कॉलेज में लाइन में लगे परीक्षार्थी।

राजकीय महिला कॉलेज में लाइन में लगे परीक्षार्थी।- फोटो : Jind

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed