फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strict measures... Barricades have been put up near the canal on the Delhi-Patiala highway for road safety.

Jind News: सख्ती...दिल्ली–पटियाला हाईवे पर सड़क सुरक्षा के लिए की नहर के पास बैरिकेडिंग

Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Strict measures... Barricades have been put up near the canal on the Delhi-Patiala highway for road safety.
12जेएनडी37-दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर नहर के पास कट लगाई बैरिकेटिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रवाना। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो गया है। दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर नहर के पास बने ओवरब्रिज क्षेत्र में बढ़ती रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान व सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती की है।
हिसार की तरफ जाने वाले मार्ग पर अक्सर बसों और अन्य वाहनों के रॉन्ग साइड से गुजरने की घटनाएं सामने आ रही थीं जिससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई थी।

पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। ओवरब्रिज के नीचे और नहर के पास अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहन चालकों को सुरक्षित व निर्धारित दिशा में चलने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि कई बार जानलेवा हादसों का कारण भी बनती है। पुलिस ने रॉन्ग साइड जा रहे कई वाहनों को रोककर जागरूक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा रॉन्ग साइड चलते पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासी सुखदेव, प्रवीण, जगदीप, इकबाल का कहना है कि सख्ती से ही सड़क सुरक्षा में सुधार संभव है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed