फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street lights to be installed in 40 villages of Jind, tender issued for Rs 64.38 lakh

Jind News: जींद के 40 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, 64.38 लाख का टेंडर जारी

Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Street lights to be installed in 40 villages of Jind, tender issued for Rs 64.38 lakh
23जेएनडी13: नगूरां गांव की मुख्य सड़क जहां पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। संवाद
जींद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब रात के समय गलियां और प्रमुख रास्ते अंधेरे में नहीं रहेंगे। पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के 40 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत गांवों की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग के कार्यकारी अभियंता की ओर से इसके लिए 64 लाख 38 हजार 739 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। चयनित एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 150 दिन की समय सीमा दी गई है। योजना के तहत जिले के सभी खंडों के गांवों को शामिल किया गया है। इनमें बधाना, बिघाना, नगूरां, संडील, शामदों और अमरहेड़ी समेत 40 गांव शामिल हैं। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद इन गांवों में रात के समय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अभी कई गांवों में शाम ढलने के बाद गलियों और संपर्क मार्गों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में केवल रोशनी ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरी गलियों और रास्तों में लोगों को पैदल या वाहन से आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को रात में आवागमन के दौरान सुरक्षित माहौल मिलेगा। गांवों के बाजार, सार्वजनिक स्थल और प्रमुख रास्ते रोशन होने से शाम के बाद भी लोगों की आवाजाही सुगम होगी।
रोशनी बढ़ने से ग्रामीणों की गतिविधियां भी आसान होंगी
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे दुकानदारों और बाजारों को भी लाभ मिलेगा। गांवों में शाम के समय खरीदारी और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक स्थलों, सामुदायिक भवनों, बस स्टॉप और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास रोशनी बढ़ने से ग्रामीणों की गतिविधियां भी आसान होंगी। रात के समय सड़क किनारे या गलियों में दुर्घटना की आशंका भी कम हो सकेगी।


गांवों में सार्वजनिक रास्तों पर बढ़ेगी रोशनी : पोषण कन्यान
पंचायती राज विभाग, कार्यकारी अभियंता पोषण कन्यान ने बताया कि जिले के 40 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 64 लाख 38 हजार 739 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। काम पूरा करने की अवधि 150 दिन निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांवों की गलियों, प्रमुख रास्तों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने पर जोर रहेगा। स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीणों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी और महिलाओं, बुजुर्गों व विद्यार्थियों के लिए रास्तों पर सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed