फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stray dogs wreak havoc in Narwana, biting six people in a single day.

Jind News: नरवाना में आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में छह लोगों को काटा..दहशत

Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs wreak havoc in Narwana, biting six people in a single day.
फोटो 8 नरवाना। कुते के काटने के बाद अस्पताल में इलाज करवाते हुए घायल। स्रोत वीडियो ग्रेब। - फोटो : 1
नरवाना।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर शाम शहर के अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों के हमले में 6 लोग घायल हो गए। कुत्ते के काटने से घायल पंजाबी चौक क्षेत्र निवासी नीलम मुंजाल को परिजन नागरिक अस्पताल नरवाना लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जींद रेफर कर दिया। एक ही दिन में छह लोगों के कुत्तों का शिकार बनने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कुत्तों के काटने से घायल होने वालों में गोपाल, प्रीति, बलबीर सैनी, कमलेश और नीलम मुंजाल हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी कुत्ते के काटने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

शहर के बीरबल नगर, पतराम नगर, मॉडल टाउन, हरि मंदिर और पंजाबी चौक सहित कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड लगातार घूमते दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के बढ़ते आतंक के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार सड़क पर कुत्तों का झुंड देखकर लोगों को अपना रास्ता तक बदलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने संबंधित पार्षद और नगर परिषद के प्रति नाराजगी जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से शहर में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed