{"_id":"694856759902b16b950fbb79","slug":"stray-cattle-roaming-on-the-roads-have-been-fitted-with-radium-tape-around-their-necks-jind-news-c-199-1-sroh1009-145776-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों के गले में रेडियम टेप बांधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों के गले में रेडियम टेप बांधे
विज्ञापन
21जेएनडी15: सड़कों पर घूम रहे बेजुबान गोवंशों की सुरक्षा के लिए उनके गले में रेडियम टेप बांध रह
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। सर्दी के मौसम में बढ़ती धुंध के कारण सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए नरवाना में गो सेवकों ने सराहनीय पहल की। गोसेवक प्रभात सिंगला, अंकुर ढाकल, कुलदीप चहल, विकास प्रिंस ढाकल, टिंकू सिंगला, अंकुश मोर, विकास पंडित और सुमित ने शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंशों की सुरक्षा के लिए उनके गले में रेडियम टेप बांधे।
इससे धुंध के दौरान वाहनों की रोशनी में गोवंश दूर से ही नजर आ सकें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। गोसेवकों ने बताया कि घने कोहरे में कई बार गोवंश सड़क पर दिखाई नहीं देते। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रेडियम टेप लगाकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया गया है।
गोसेवकों ने वाहन चालकों को भी जागरूक किया और अपील की कि धुंध के समय तेज गति से वाहन न चलाएं। पुलिस प्रशासन ने गोसेवकों के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।