{"_id":"6199320bdff68b7b3c39d444","slug":"stone-pelting-at-city-cable-office-case-registered-against-unknown-people-jind-news-rtk6304194158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी केबल कार्यालय पर पथराव, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी केबल कार्यालय पर पथराव, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सिटी केबल कार्यालय पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, केबल के तार काटने व कार्यालय पर पथराव कर शीशे तोड़ने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि वह 18 नवंबर की रात को सिटी केबल कार्यालय में सो रहा था। रात को लगभग दो बजे कई युवक कार्यालय के बाहर आए और दरवाजा खटखटाने लगे। जब उन्होंने रात होने के कारण दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने गालियां देनी शुरू कर दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने कार्यालय के बाहर लगे केबल के तार काट दिए और कार्यालय पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी एक कार में सवार होकर फरार हो गए।
शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सिटी केबल कार्यालय पर रात को पथराव करने, केबल के तार काटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।