फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State Task Force member inspects STP, employees not found

स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य ने किया एसटीपी का निरीक्षण, नहीं मिले कर्मचारी

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
State Task Force member inspects STP, employees not found
एसटीपी का निरीक्षण करते वेद पांचाल। - फोटो : Jind
सदस्य स्टेट टॉस्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार वेद प्रकाश पांचाल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जब हांसी रोड स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया तो वहां कर्मचारी नहीं मिले। इसके अलावा पानी भी सही प्रकार ट्रीट नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने मामला जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया। इस पर विभाग ने ठेकेदार को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। साथ ही पांचाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए 18001805678 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मल शोधन संयंत्र हांसी रोड बंद मिला। यहां कई कर्मचारी भी मौके पर नहीं मिले और साफ सफाई की व्यवस्था भी सही नहीं थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के नियमों के तहत इसको तुरंत पूर्ण क्षमता के अनुसार चालू करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर नरवाना रोड स्थित मल शोधन संयंत्र पर भी कुछ कर्मचारी नहीं मिले। यहां भी पानी नियमों के अनुसार साफ नहीं किया जा रहा था। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर करते हुए तुरंत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मल शोधन संयंत्रों को इस प्रकार से विकसित किया जाए कि स्कूल, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं व आमजन यहां भ्रमण तथा सीखने एवं जानने के लिए आएं। निरीक्षण के दौरान वेद प्रकाश पांचाल ने अधिकारियों से कहा कि गैर सरकारी एजेंसियों से करवाए जाने वाले कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार करवाया जाएं। कर्मचारियों को सेफ्टी किट मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

सीवर में नहीं डालें अन्य सामग्री
इस दौरान वेद पांचाल ने कहा कि वाशिंग स्टेशन से सीवरेज लाइन में ग्रीस, गंदगी, मिट्टी, कचरा नहीं डालें। इससे एसटीपी पर व यहां निकलने वाले पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इय उसैासप निरीक्षण के दौरान अंडर ट्रेनिंग एचसीएस रविंद्र मलिक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा व एसडीओ सतीश नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद ठेकेदार को पत्र लिख कर जवाब मांगा है। यहां तुरंत प्रभाव से व्यवस्थाएं ठीक करवाई जाएंगी।
सतीश नैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed