फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State Highway Widening...Committee will find land for cutting trees and planting saplings.

Jind News: स्टेट हाईवे चौड़ीकरण...पेड़ काटकर पौधे लगाने के लिए जमीन खोजेगी कमेटी

Sun, 23 Jun 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 23 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
State Highway Widening...Committee will find land for cutting trees and planting saplings.
22जेएनडी07 : जींद-सफीदों सड़क मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद
जींद। जींद-सफीदों-पानीपत स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने और उसके नवीनीकरण के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस सड़क के किनारे खड़े पड़ों को काटकर उनकी जगह पौधे लगाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

अब डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाकर जमीन खोजने के निर्देश दिए हैं। जमीन आसपास के गांवों में खोजी जाएगी। फिलहाल दो जगह जमीन देखी जा चुकी है। जो भी पंचायत जमीन फाइनल करेगी उसे वन विभाग के नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल इस सड़क के किनारे 6500 से ज्यादा पेड़ खड़े हैं। जमीन मिलने के बाद ही वन विभाग इनको काटने की अनुमति देगा। जब तक पौधे लगाने के लिए जमीन नहीं मिलेगी तब तक इस सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ सकती। छह महीने पहले फरीदाबाद में जमीन मिली थी, लेकिन वह बंजर थी, जिस कारण वन विभाग ने मनाकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 किलोमीटर लंबे जींद-सफीदों-पानीपत स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए लगभग 180 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जींद जिले की सीमा में जो पेड़ काटे जाएंगे उनकी जगह पौधे लगाने के लिए वन विभाग को फरीदाबाद में जमीन दे दी गई थी, मगर वन विभाग ने उस जमीन को पौधरोपण योग्य नहीं पाया।

लोक निर्माण विभाग को पिछले साल से इस सड़क पर खड़े लगभग 6500 से ज्यादा पेड़ों को काटने के बदले वन विभाग से एनओसी का इंतजार है। इन पेड़ों को काटने के लिए मार्च में वन विभाग के मुख्यालय से एनओसी मिलने की उम्मीद थी, मगर इसमें एक बार फिर बदले में जमीन दिए जाने का पेच फंस गया है। प्रदेश सरकार ने वन विभाग को फरीदाबाद जिले में लगभग 27 एकड़ जमीन दी थी। जमीन को वन विभाग ने हार्ड टॉप बताते हुए पौधरोपण के योग्य न होने की बात कही थी।

22जेएनडी07 : जींद-सफीदों सड़क मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद

22जेएनडी07 : जींद-सफीदों सड़क मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed